मासूम कीे जान बचाने के लिए आगे आये सामाजिक कार्यकर्ता रामकुंवर यादव

शेयर करे

आजमगड़ (सृष्टिमीडिया)। विकास खण्ड तरवां क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुढ़ापार गांव निवासी चन्द्रशेखर यादव की मात्र 3 माह की मासूम बेटी आरवी यादव हृदय रोग जैसी घातक बीमारी से ग्रसित है।
तीन माह की बच्ची हृदय रोग से ग्रसित की सूचना बच्ची के पिता ने सामाजिक कार्यकर्ता पूर्व महाप्रधान रामकंुवर यादव को दी। सूचना मिलते ही रामकुंवर यादव बच्ची की जान को बचाने के लिए तन मन धन से लग गये। इसके बाद वह उक्त मासूम की जिंदगी के लिए एम्स दिल्ली में भर्ती कराये।
एम्स दिल्ली से आये सामाजिक कार्यकर्ता रामकुवर यादव ने बताया कि हृदय रोग जैसे घातक बिमारी से पिडित बच्ची जिन्दगी और मौत से संघर्ष कर रही है। उन्होने कहा कि डाक्टरों ने बच्ची का जीवन बचाने के लिए एम्स के डाक्टरों ने हाईटेक तंत्रों का प्रयोग प्रारम्भ कर दिया है। रामकुवर यादव ने कहा कि मासूम बच्ची की जान हर हाल में बचायी जायेगी इसके लिए भिच्छाटन भी करना पडेगा तो किया जायेगा।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *