समाजसेवी नफीस अहमद ने असहायों में बांटा कम्बल

शेयर करे

सरायमीर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय नगर पंचायत के पठान टोला मोहल्ले में नफीस अहमद ने आवास पर जरूरतमंदों में कंबल का वितरण किया। इस दौरान मोहल्ला गढ़वा, खुदकास्ता, सेराजी का पूरा, नई बाज़ार, तलिया, पूनापोखर, पठान टोला, पूराना थाना सहित अन्य मोहल्लो से आए जरूरतमंद महिलाओं एवं पुरुषों को लगभग 500 कम्बल दिया गया। कंबल पाकर गरीब असहाय लोगों के चेहरे पर खुशी की झलक देखने को मिली।
समाजसेवी नफीस अहमद ने बताया कि वे पिछले 14 वर्षों से गरीबों की सेवा करते चले आ रहे हैं। जरूरतमंदों के बीच में हर साल ठंड के मौसम में कंबल का वितरण करते चले आ रहे हैं उसी कड़ी में आज भी कंबल का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि गरीबों की मदद करके उन्हें अपार खुशी मिलता है। मैं जनता की आवाज पर इस बार सरायमीर नगर पंचायत क्षेत्र से अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहा हूं। जनता का आशीर्वाद मिला तो सरायमीर नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों की बाढ़ लगा दूंगा। उन्होंने वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके द्वारा नगर क्षेत्र में कोई भी विकास कार्य नहीं किया गया है। इस मौके पर परवेज अख्तर, अबूसाद उर्फ चुन्नू, अफज़ल, शेर अफगन उर्फ नाटे, हारून खान, करीमुल्ला, अरशद उर्फ नन्हू, शफीकुर्रहमान आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-अबूबशर आजमी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *