समाजसेवी ने सर्वाजनिक स्थल पर लगवाया वाटर कूलर

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मशहूर शायर स्व.कैफ़ी आज़मी के रिश्ते में दामाद समाजसेवी सैय्यद मोहम्मद अब्बास रिज़वी न्यू जर्सी ने मेजवां गांव स्थित सार्वजनिक स्थल पर लोगों को शुद्ध जल पीने के लिए वाटर कूलर की स्थापना की है। इसका उद्घाटन शनिवार को अंजुमन अब्बासिया के सचिव आफताब हुसैन ने फीता काटकर किया।
अंजुमन अब्बासिया और मिजवा फाउंडेशन से जुड़े लोगों ने इस सराहनीय कार्य करने वाले सैय्यद मोहम्मद अब्बास रिज़वी को शुभकामनाएं दी। अंजुमन अब्बासिया के महासचिव आफताब हुसैन ने कहा कि गर्मियों को देखते हुए आमजन के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था की है। यह बहुत ही सराहनीय कार्य है। मिजवा फाउंडेशन के सचिव सखावत हुसैन ने कहा कि समाज सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है। वाटर कूलर लग जाने से लोगो को चौबीस घंटे शुद्ध एवं ठंडा पानी उबलब्ध होगा। इस मौके पर अली अंसर, समीर, अजादार हुसैन, अयान, सीताराम, अयान अब्बास, फजल आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह/मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *