शिविर में सेवारत रहे समाजसेवी
वाराणसी (सृष्टि मीडिया)। लोलार्ल छठ के अवसर पर लोलार्क कुंड में स्नान को जुटे लाखों श्रद्धालुओं के बीच माँ गायत्री आंध्रा आश्रम के कार्यकर्ताओं ने अल्पाहार वितरण किया। संस्था प्रमुख राजकुमार जायसवाल के निर्देशानुसार कार्यकर्ता बुधवार देर रात से गुरुवार शाम तक लगातार श्रद्धालुओं के बीच चाय ,बिस्कुट और फल वितरण करते रहे।
आपको बताते चले कि समाज सेवा में सक्रिय कार्यकर्ता प्रति वर्ष ऐसे कई सामाजिक पर्व और अवसर पर आम लोगों की सेवा में निस्वार्थ जुट जाते हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से अभिषेक जायसवाल, करन सिंह, शिवम जायसवाल, विनोद तिवारी, अंसुमन सेठ, निक्की सिन्हा समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।