फरिहां आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बृहस्पतिवार को वृद्धाश्रम अम्बरपुर में विधिक सेवा प्राधिकरण आजमगढ़ के तत्वावधान में लघु मेगा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वृद्धजनों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा उनकी समस्याओं को भी सुना गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नीतिका राजन ने वृद्धजनों का कुशलक्षेम पूछा। उन्होंने कहा कि वृद्धजनों के अधिकारों की रक्षा एवं उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना प्राधिकरण की प्राथमिकता है। इस दौरान सभी वृद्धजन प्रसन्नचित दिखाई दिए।
शिविर के अवसर पर मुहम्मदपुर पीएचसी केंद्र की चिकित्सा टीम द्वारा वृद्धाश्रम में रह रहे सभी वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यकतानुसार दवाओं का वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर समाज कल्याण कार्यालय से चंद्रजीत मौर्य, चिकित्सा टीम में पीएचसी अधीक्षक मुहम्मदपुर रोहित कुमार मिश्रा, सुनील विश्वकर्मा, प्रवीण कुमार, संतोष यादव एवं पूजा, वृद्धाश्रम अम्बरपुर की ओर से प्रबंधक श्याम पाण्डेय, लेखाकार रोहित कुमार राय, सेवाकर्ता अरविंद त्यागी, पंकज कुमार, सुरक्षाकर्मी अमित कुमार कन्नौजिया, तेजबहादुर आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-जयहिंद यादव