एसके सत्येन दोबारा चुने गये दि प्रेस क्लब के अध्यक्ष

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। रविवार को पत्रकारों की विभिन्न हितों के मद्देनजर एक होटल के सभागार में द प्रेस क्लब द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वप्रथम दिवंगत छायाकार एवं पत्रकार हरीश चौहान के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उनको श्रद्धाजंलि अर्पित की गयी। दिवगंत पत्रकार हरीश चौहान के परिवार को आर्थिक एवं हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए कमेटी का गठन किया गया।
क्लब के सचिव रवि सिंह द्वारा तीन कमेटियों का गठन किया जिसमें क्लब के पत्रकारों की बीमा हेतु देवव्रत श्रीवास्तव, उदयराज शर्मा, बैंकों में खाता खोलवाने के लिए कोषाध्यक्ष ओम अग्रवाल एवं सचिव रवि सिंह तथा आयुष्मान कार्ड को लेकर अनिल मिश्र, स्वरमिल चन्द्रा, राकेश श्रीवास्तव, दीपक सिंह, अम्बुज राय, एसके सत्येन को जिलाधिकारी से मिलने व दिवंगत पत्रकार हरीश चौहान के परिवार से मिलकर उनकी पारिवारिक स्थिति से रूबरू होने की जिम्मेदारी हेमेन्द्र सिंह व उदयराज शर्मा, संदीप श्रीवास्तव को सौंपी गयी। बैठक में सर्वसम्मति से एसके सत्येन को पुनः अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष एसके सत्येन द्वारा दि प्रेस क्लब के खाता में आपदा राहत हेतु अपनी तरफ से एक लाख रूपये की धनराशि जमा करने की बात कही गयी। पत्रकारों की चिकित्सकीय आवश्यकताओं पर चर्चा हुई तो वेदान्ता ग्रुप के डायरेक्टर विशाल जायसवाल ने अपने संस्थान में चिकित्सकीय जांच पर दि प्रेस क्लब के सदस्यों को विशेष छूट प्रदान करने की घोषणा किया।
बैठक में शक्ति शरण पंत, रणविजय सिंह, अभिमन्यु शर्मा, रामजीत चंदन, आलोक कुमार सिंह, विवेक गुप्ता, धीरेन्द्र सिंह धीरू, प्रीतम कुमार सिंह, राजेश यादव, विकास विश्वकर्मा, मनोज गोंड, प्रिंस यादव, ज्ञानेन्द्र चतुर्वेदी, संदीप श्रीवास्तव, अनुराग यादव, राजीव चौहान, अतुल कुशवाहा, अमन गुप्ता, रामशकल यादव, अविनाश उपाध्याय, आशीष तिवारी, सोनू सिंह, विनोद सिंह सोनू, वेद प्रकाश शर्मा, धीरज वर्मा आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन संदीप उपाध्याय एवं अध्यक्षता एसके सत्येन ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *