संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सरायमीर थाना क्षेत्र के संजरपुर बाजार में फिरदौस कटरे में शुक्रवार को पूर्ति निरीक्षक अनूप कुमार ने शिकायत पर छापा मारकर संजरपुर बाज़ार स्थित फिरदौस कटरे से 5 एलपीजी सिलेंडर व एक कामर्शियल सिलेंडर बरामद किया। जब दुकानदार से कागजात व लाइसेंस मांगा गया तो उसने किसी प्रकार का कोई कागजात नहीं दिखाया। पूर्ति निरीक्षक अनूप कुमार ने राजकुमार के विरुद्ध संबंधित धारा में सरायमीर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। इस संबंध में थाना प्रभारी सरायमीर भुवनेश चौबे ने बताया कि पूर्ति निरीक्षक द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया है जिसकी जांच चल रही है। आरोपी की तलाश जारी है। आरोपी को पकड़कर न्यायालय भेजा जाएगा।
रिपोर्ट-राहुल यादव