फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील सभागार में बुधवार को निर्वाचन कार्य में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण एसआईआर फॉर्म भरे जाने के संबंध में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और बीएलओ की एसडीएम की अध्यक्षता में बैठक हुई। एसडीएम ने एसआईआर फार्म भरने सहित महत्वपूर्ण जानकारियां दी।
एसडीएम अशोक कुमार ने बीएलओ को फॉर्म भरे जाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश एवं जानकारी दी। समय अवधि के अन्दर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का कार्य पूर्ण करने पर जोर दिया दिया। उन्होंने चुनाव आयोग द्वारा भेजी गई गाइड लाइन के प्रति विस्तार से बताया। राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को चुनाव आयोग की प्राप्त गाइड लाइन की एक-एक प्रति उपलब्ध कराया। साथ ही उपस्थित राजनैतिक दल सहित बीएलओ, कोटेदार आदि से पूछा कि फार्भ भरने में किसी प्रकार की कोई बात समझ में न आ रही हो तो अभी बतायें। किसी भी समय सम्पर्क स्थापित करें। बैठक में उपस्थित समस्त राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों पार्टियों द्वारा बूथ स्तर के बीएलए अपने बूथ का फार्म भरने में ग्रामीणों का सहयोग करें। बीएलओ पारदर्शिता पूर्ण कार्य को अविलम्ब पूर्ण करें।
इस अवसर पर श्याम बहादुर सिंह यादव पूर्व विधायक फूलपुर पवई, भाजपा मंडल अध्यक्ष रत्नेश बिंद, नागेंद्र यादव, पंकज पांडेय, अंसार अहमद, सोनू गिरी सहित सैकड़ो की सख्या में लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय