फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का कार्य युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है परंतु 58 प्रतिशत ऑनलाइन फीडिंग हो सकी है।
चुनाव आयोग के निर्देश पर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य में बीएलओ सहित लेखपाल, ग्राम पंचायत अधिकारी, पंचायत सहायक, खण्ड विकास अधिकारी, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सफाईं कर्मी एवं तहसील ब्लाक सभी अधिकारी कर्मचारी लगे हुए हैं। एक नवम्बर से चलने वाले इस विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण चार दिसम्बर एक माह का समय निर्धारित किया गया था। परन्तु अब तक फूलपुर पवई विधान सभा का आन लाइन फीडिंग 58 प्रतिशत पूर्ण हो सका है। चुनाव आयोग के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी के सख्त निर्देश के ंक्रम में गांव-गांव बूथ-बूथ एसडीएम व खण्ड विकास अधिकारी स्वयं जा रहे हैं। प्रधान, समाजसेवी, पार्टी समर्थित पदाधिकारी भी सहयोग के लिए लग गए हैं फिर भी प्रगति काफी पीछे है। जिसका मुख्य कारण नेटवर्क की समस्या भी कहीं न कहीं आड़े आ रही है।
फूलपुर पवई विधान सभा के ग्राम पंचायत सुदनीपुर के प्राथमिक विद्यालय सुदनीपुर की बीएलओ साधना भारती ने बताया कि फार्म भरा जा रहा है। आनलाइन फीडिंग में सर्वर की समस्या आ रही है। कभी कभी दिन में एकाध दो फार्म अपडेट हो पाते हैं। अन्यथा कार्य में कहीं भी शिथिलता नहीं हो रही है। चार दिसम्बर तक फीडिंग का निर्देश है, हम कर्मचारियों का प्रयास है कि कार्य पूर्ण हो जाय।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय