डीएम के निर्देश पर एसआईआर कार्य में आयी तेजी

शेयर करे

मुबारकपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार के एसआईआर फार्म को निर्धारित समय के भीतर पूर्ण कर लेने का लक्ष्य का असर इन दिनों मुबारकपुर मुस्लिम बाबुल कस्बा सहित ग्रामीण अंचलों में शिक्षा विभाग, नगर पालिका में बदस्तूर फार्म भरवा कर पोर्टल पर अपलोड करना जारी है।
विभिन्न क्षेत्रों में जिलाधिकारी के सख्त निर्देशन में जहां शिक्षा विभाग ने अपने अध्यापकों को फिर फॉर्म भरवाने के लिए तैनात कर दिया है तो वहीं बीएलओ के साथ ही नगर पालिका परिषद मुबारकपुर के अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मिश्र ने अपने नगर में नपा के 80 कर्मचारियों को फार्म इकट्ठा करने, घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने मुनादी करने और फॉर्म भरने के कार्य में सहयोग करने का आदेश जारी किया है। इसके साथ ही नगर पालिका द्वारा व्हाट्सएप्प ग्रुप के माध्यम से लोगों को मॉनिटरिंग भी अधिशासी अधिकारी द्वारा किया जा रहा है। उक्त संबंध में मुबारकपुर कंपोजिट विद्यालय बालिका मुबारकपुर के शिक्षकों द्वारा फार्म भरवाने एवं अधिशासी अधिकारी द्वारा कार्य कुशलताओं की मॉनिटरिंग करते हुए देखा गया और सख्त निर्देशन दिया गया कि समय रहते सभी फॉर्म को पूर्ण किए जाने पर जोर दिया। इस अवसर पर मानव सिंह, श्रीप्रकाश मिश्रा, मास्टर तुफैल, मुमताज़ अहमद आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट-मनीष श्रीवास्तव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *