एसआईआर अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण-शिवभूषण

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भारतीय जनता पार्टी लालगंज इकाई की ओर से मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर अभियान को लेकर एक बृहद समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश मंत्री शिव भूषण सिंह उपस्थित रहे।
बैठक में जिला प्रभारी, जिला प्रवासी, जिलाध्यक्ष, पूर्व एवं निवर्तमान जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, सभी मोर्चों के जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
मुख्य अतिथि शिव भूषण सिंह ने संबोधन में कहा कि एसआईआर अभियान के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर मतदाताओं से मिल रहे हैं तथा फॉर्म भरवाने में सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2027 के चुनाव परिणाम हमारे पक्ष में सुनिश्चित करने हैं तो आज से ही कमर कसनी होगी। यह अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसमें सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पूरी ऊर्जा से जुटना होगा। उन्होंने जिले में चल रहे एसआईआर अभियान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा भी की और इसे समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पूरा करने पर जोर दिया। बैठक के दौरान आगामी चरणों में अभियान को और गति देने की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर भाजपा लालगंज जिलाध्यक्ष विनोद राजभर, जिला प्रभारी मुराहु राजभर, पूर्व जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय, सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, विनोद राय, कार्यक्रम संयोजक डॉ. शैलेन्द्र यादव, मनोज यादव, हरीश तिवारी, प्रमोद राय, हनुमंत सिंह, शेर बहादुर सिंह, सुनील सिंह डब्बू, अभिषेक सिंह बाबी, अरुणाकर सिंह, अनुपम पांडे, चंद्रजीत तिवारी, आदर्श राय, मनीष सिंह, राजवीर सिंह, सूरज सिंह सहित पार्टी के अनेक प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *