महादेवी हायर सेकेंडरी स्कूल में मनाया गया रजत जयंती समारोह

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। महादेवी हायर सेकेंडरी स्कूल, सिधारी, तिवारीपुर, आजमगढ़ का रजत जयंती वर्ष का आयोजन बड़े ही उत्साहपूर्वक किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एक भव्य एवं आकर्षक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में गिरीशचंद्र यादव राज्यमंत्री, विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर संजीव कुमार शर्मा (कुलपति, महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, अन्य विशिष्ट अतिथि के रूप में लक्ष्मण मौर्य (चेयरमैन,जिला कोऑपरेटिव बैंक), राजेंद्र प्रसाद यादव, पवन कुमार पंकज, मनीष सिंह, गोविंद दुबे एवं अन्य के द्वारा किया गया। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों गीत, नृत्य, भक्ति एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्होंने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। विद्यालय के उज्ज्वल इतिहास एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए प्रधानाचार्य ने विद्यालय की प्रगति यात्रा का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया तथा सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की।
इस अवसर पर विद्यालय का वार्षिक परीक्षाफल भी घोषित किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एवं शत प्रतिशत उपस्थिति वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा प्राप्त हुई। कार्यक्रम के अंत में प्रबंधक देवी प्रसाद मौर्य ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं का धन्यवाद ज्ञापित किया ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के को-ऑर्डिनेटर आनंद मौर्य, दिनेश यादव, दीपिका सिंह, मीनाक्षी अस्थाना, कमलेश यादव, आर के यादव, मेवालाल यादव, अजय यादव एवं अन्य अध्यापकों का सराहनीय योगदान रहा। अनुशासनाधिकारी राहुल तिवारी एवं अजय यादव की भूमिका महत्वपूर्ण रही।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *