भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिखाई गर्मजोशी
वाराणसी (सृष्टि मीडिया)। सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य वाराणसी पहुंच गए हैं। राज्यपाल इंडिगो के विमान से दिल्ली एयरपोर्ट से वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर दोपहर करीब साढ़े बारह बजे पहुंचे। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महामहिम का भव्य स्वागत किया। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल, नीलकंठ तिवारी विधायक, अनुराग सिंह, अशोक चौरसिया, विद्यासागर राय, हंसराज विश्वकर्मा, पूनम मौर्या, सुरेश सिंह श्रद्धा, नागेंद्र रघुवंशी, शैलेश पाण्डेय/ प्रोटोकॉल प्रभारी, भाजपा उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा काशी प्रांत आदि मौजूद रहे। सिक्किम का राज्यपाल बनने के बाद लक्ष्मण आचार्य मंगलवार को पहली बार काशी आए हैं। पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह की मौजूदगी में 30 मार्च को बड़ागांव में श्रीराम जानकी मंदिर के सुंदरीकरण के कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति भी बनाई गई।