भव्य कार्यक्रम के साथ श्रीराम विवाह समारोह संपन्न

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। गहजी स्थित मौनी बाबा आश्रम में धूमधाम के साथ श्री राम विवाह समारोह संपन्न हुआ। आश्रम के महंत दुर्वासा महामण्डलेश्वर श्री श्री 108 शुभम दास जी महाराज के मार्गदर्शन में विद्वान ब्राह्मणों ने वैदिक रीति से वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न किया। इस अवसर पर शुभम दास जी महाराज ने पंडित सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन द्वारा रचित श्री मौनी बाबा की जीवन कथा का लोकार्पण किया। इस दौरान प्रभु श्रीराम, मौनी बाबा और देवी देवताओ का जयकारा गूंज रहा था।
बाल व्यास कौशल किशोर जी महाराज ने कहा कि भगवान श्रीराम का विवाह उपासना का विवाह है। प्रकृति और पुरुष देखने में भिन्न प्रतीत होते हैं, परंतु वस्तुतः दोनों भिन्न होते हुए भी अभिन्न हैं। श्रीराम विवाह के प्रसंग को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि बारातियों के लिए मां सीता के आदेश पर रिद्धि सिद्धि ने दिव्य व्यवस्था कर दी, किन्तु सीता जी ने इसका श्रेय श्री रघुवीर को देकर यह संदेश दिया कि पति पत्नी एक ही रथ के दो पहिये हैं और उन्हें अपने सुकर्म का श्रेय एक दूसरे को देना चाहिए।
इस मौके पर पंडित सुभाष चंद्र तिवारी कुन्दन, हाकिम बाबा, जय प्रकाश दास, राम आसरे सिंह, संजय दास जी महाराज, अशोक कुमार तिवारी, लक्ष्मण दुबे, जीवन पांडेय, शिवचंद दास, दीपचंद, रोशन उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *