मार्टीनगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। ठेकमा बाजार में श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञानयज्ञ कथा का आयोजन 14 नवंबर से शुरू होगा जो 20 नवंबर तक चलेगा। रविवार को कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। गांव की महिलाओं व लड़कियों द्वारा बैंड बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई जो पूरे ठेकमा बाजार का भ्रमण किया। श्रीमद् भागवत कथा ठेकमा स्थित एक मैरेज हाल में किया जा रहा है। कथा प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक चलेगा जिसमें साध्वी नीलमणि शास्त्री, साध्वी लक्ष्मी मणि शास्त्री, कथा व्यास गोपाल सुंदर जी महाराज द्वारा किया जाएगा। कलश यात्रा में काफी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।
रिपोर्ट-अद्याप्रसाद तिवारी