रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय ब्लाक क्षेत्र के साकीपुर में श्रीराम जानकी मंदिर पर नौ दिवसीय सरस संगीतमयी श्रीराम कथा यज्ञ के पहले दिन कलश शोभा यात्रा निकली। कलश यात्रा में जयघोष से क्षेत्र गुंजायमान रहा। कलश यात्रा चार किमी तक चली।
साकीपुर गांव स्थित नव निर्मित श्रीराम जानकी मंदिर पर अयोध्या में श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में नौ दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार को हुआ। श्रीराम कथा व यज्ञ पर मंदिर प्रांगण से पहले दिन कलश शोभा यात्रा निकाली गयी। कलश शोभा यात्रा में रथ पर झांकी तो हाथी घोडे़ भी रहे। गाजे बाजे के साथ निकली चार किमी की शोभा यात्रा में महिलाएं भ्ंाी मंगलगीत गाती रहीं। कलश यात्रा मझगांवा गांव पहुंची जहां तामसा नदी से जल लेकर वापस यज्ञ स्थल पर पहुंची। शोभा यात्रा में राम लक्ष्मण सीता और हनुमानजी के रुप की झांकी विशेष आकर्षण का केन्द्र रही। यज्ञ स्थल पहुंचते ही मंदिर प्रागंण मंे पूजन अर्चन शुरु हो गया। यहां संगीतमय रामकथा ब्रज रसिक विद्याधर दास ने श्रीराम कथा की प्रस्तुति दी। नौ दिन तक संगीतमयी रामकथा की प्रस्तुति होगी। मंदिर प्रांगण की परिक्रमा भी शुरु हुई। इस दौरान राहुल तिवारी, अभय तिवारी, डा.ओम विजय, अजय तिवारी, शिवानंद राय, नितेश कुमार, गनगन तिवारी आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा