श्री मानस महायज्ञ एवं श्रीराम कथा का हुआ पूर्णाहुति

शेयर करे

पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्राचीन शिव मंदिर पटवध कौतुक के प्रांगण में आयोजित नौ दिवसीय श्री मानस महायज्ञ एवं श्रीराम कथा सम्पन्न हो गया। 12 फरवरी से प्रारंभ हुए इस धार्मिक आयोजन ने पूरे क्षेत्र को राममय बना दिया, जहां प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति रही।
हवन-पूजन की पूर्णाहुति के साथ श्रीराम कथा का समापन हुआ, जिसमें मर्मज्ञ कथावाचक पंडित ललित गिरी महाराज ने अपने मुखारविंद से भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और भक्ति का भावपूर्ण वर्णन कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कथा श्रवण के दौरान श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे नजर आए। तत्पश्चात रविवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर प्रसाद रूपी भोजन ग्रहण किया। पूरे आयोजन में सेवा, समर्पण और सहयोग की अद्भुत मिसाल देखने को मिली।
इस धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधान पति सुरेश्वरी दत्त उपाध्याय उर्फ रमंटू बाबा, अमित राय, सुभाष राय, सूरज प्रकाश राय, सोनू राय, कौशल कुमार राय सहित समस्त ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों की सराहनीय भूमिका रही।
रिपोर्ट-बबलू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *