लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मेहनगर में श्री हरि कथा का भव्य आयोजन 15 फरवरी से 19 फरवरी तक किया जा रहा है। कथा का आयोजन प्रतिदिन सायं 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक निरंजन कुटिया मेहनगर में होगा। आयोजन के शुभारंभ पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए कथा स्थल पर पहुंची। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरा नगर भक्ति भाव से सराबोर नजर आया। इस अवसर पर महात्मा तथा स्वामी आदि की उपस्थिति रही। आयोजकों ने बताया कि कथा के दौरान प्रतिदिन प्रवचन, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठान होंगे। नगर वासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्मलाभ लेने की अपील की गई है।
इस अवसर पर महात्मा कमल जी, स्वामी अर्जुनानन्द जी, ठाकुर प्रांजल सिंह, जयप्रकाश यादव एवं सियाराम यादव आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद