आजमगढ (सृष्टिमीडिया)। भदुली बाजार स्थित गेलवारा ग्राम पंचायत के पाण्डेय का पूरा में श्री शतचण्डी महायज्ञ को लेकर गुरुवार की सुबह कलश यात्रा निकाली गयी।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए यज्ञाचार्य पं. सभाजीत पाण्डेय ने बताया कि गेलवारा ग्राम पंचायत के पाण्डेय का पूरा में श्री शतचण्डी महायज्ञ एवं श्रीराम कथा का आयोजन किया गया है जिलाकी कलश यात्रा निकाली गयी है यह कलश यात्रा पाण्डेय का पूरा से निकल कर जाफरपुर, भदुली बाजार होते हुए भुदली घाट पहंची जहां बाबा नरसिंह दास कुटी से कन्याओं द्वारा जल भरा गया तत्पश्चात यह कलश यात्रा यज्ञ स्थल तक पहंुची। इस कलश यात्रा में हाथी घोड़े 108 कन्याएं भारी संख्या में महिला पुरुष शामिल थे। कलश यात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली गयी। यज्ञाचार्य पं. सभाजीत पाण्डेय ने बताया कि यज्ञ में कथा वाचक पं. कौशिक जी महाराज काशी से आ रहे हैं जो श्रीराम कथा का वाचन कर स्थानीय लोगों को मंत्रमुग्ध करेगें। कथा वाचक श्रीराम के जीवन पर आधारित प्रत्येक विन्दुओं पर विस्तार से चर्चा करेगें। इसके अलावा कई विद्वतजन इस यज्ञ में पधारेगें। उन्होने बताया कि यज्ञ करने से वातावरण शुद्ध होता है। बीमारियों का नाश होता है। क्षेत्र के अमन चैन के लिए यज्ञ का आयोजन किया जाता है। उन्होने बताया कि सुबह से शाम तक श्री शतचण्डी संगीतमय पाठ होगा व शाम से देर रात तक श्रीराम कथा का वाचन किया जायेगा।
रिपोर्ट-महेन्द्र यादव भदुली