संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सरायमीर थानांतर्गत नगर पंचायत सरायमीर स्थित मवेशी खाना पर मीठे की दुकान मंे शार्ट सर्किट से लगी आग से लगभग पांच लाख का नुकसान हो गया। राजकुमार उर्फ पोडई निवासी पवई लाडपुर सरायमीर ने सरायमीर कस्बा के मवेशी खाना पर मीठे की दुकान खोला है। प्रतिदिन की तरह शनिवार की शाम को दुकान बंद करके अपने घर चला गया। रविवार को सुबह लगभग 7 बजे जब दुकान खोलने आया तो देखा दुकान जल रही है। शोर मचाया तो आसपास के लोगों द्वारा आकर किसी तरह से आग पर काबू पाया गया तब तक पूरा सामान जल कर नष्ट हो गया था। पीड़ित ने इसकी सूचना सरायमीर पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। पीड़ित राजकुमार उर्फ पोडई ने बताया कि लगभग पांच लाख का नुकसान हुआ है। दुकान में रखे सभी सामान जल कर राख हो गए हैं।
रिपोर्ट-राहुल यादव