अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। रविवार को आइडियल पत्रकार संगठन बूढ़नपुर तहसील इकाई की बैठक शोएब आलम की अध्यक्षता में संपन्न हुई। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गयी। तत्पश्चात प्रदेश सचिव आशीष निषाद व तहसील अध्यक्ष बूढ़नपुर राजेश सिंह द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्र को प्रभु श्रीराम की प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया।
संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु वरिष्ठ पदाधिकारी के बीच में विचार विमर्श तथा संगठन को सुचारू रूप से चलाने हेतु एक नियमावली बनाने पर भी चर्चा की गई तथा यह भी निर्णय लिया गया कि जल्द ही एक कमेटी का गठन कर एक सप्ताह के अंदर संगठन की नियमावली तैयार कर ली जाए। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रकाश सिंह लल्ला के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया और मृतात्मा के शांति हेतु प्रार्थना की गई। संचालन आशीष कुमार निषाद ने किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने कहा कि पत्रकारों के मजबूती, पत्रकारों के मान सम्मान एवं स्वाभिमान के लिए बहुत सारी बातों पर चर्चा की गई है। जल्द ही हमारी एक कमेटी मुख्यमंत्री से मिलेंगी और अपनी सभी मांगों को रखेगी। राष्ट्रीय संरक्षक मकसूद अहमद आजमी ने कहा कि बैठक में यह निर्णय लिया गया कि हम लोग भारत के नंबर वन पत्रकार संगठन के लिए जितनी मेहनत हो सकेगी वह करेंगे और सभी पत्रकारों के हित को ध्यान में रखते हुए जो भी जरूरत होगी हम सभी पदाधिकारी मिलकर काम करेंगे। बैठक को प्रदेश महासचिव प्रवीण मद्धेशिया ने भी संबोधित किया। इस मौके पर राष्ट्रीय संरक्षक शोएब आलम, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आफताब आलम, प्रमुख सचिव दुर्गेश मिश्रा, प्रदेश संयोजक मनोज गुप्ता, जिलाध्यक्ष रामायण सिंह, जिला सचिव संतोष सिंह, ज़िला उपाध्यक्ष व तहसील अध्यक्ष राजेश सिंह, तहसील संरक्षक विवेक जायसवाल, तहसील उपाध्यक्ष अजय प्रकाश यादव, तहसील महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष शशि सिंह, तहसील महासचिव आलोक मिश्रा, संगठन मंत्री रविंद्र नाथ गुप्ता, मीडिया प्रभारी विजय कुमार, कोषाध्यक्ष अमित यादव, सचिव विशाल गौतम, व्यवस्थापक मंत्री रामनाथ राजू, सह कोषाध्यक्ष कपिल गुप्ता, सदस्य अश्विनी उर्फ रवि, आकाश मोदनवाल, चंद्रेश यादव, राम भवन विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-आशीष निषाद