जहानागंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जहानागंज ब्लाक के शेरपुर बाजार में स्थित श्री वैष्णव दास इंटर कालेज के अध्यक्ष पद का चुनाव गहमा गहमी के बीच सम्पन्न। जिसमें शिव गनेश दास को प्रबंधक चुना गया।
चुनाव की प्रक्रिया 10 बजे से प्रारंभ हुई। 11 बजे पर्चा दाखिला के बाद चुनाव सम्प्पन होने बाद परिणाम घोषित किया गया। श्री श्री 108 शिव गनेश दास महाराज जी को अध्यक्ष चुनें जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों का तांता लग गया। उन्होंने कहा कि सत्य कभी पराजित नही होता है उसकी विजय होनी ही है। अगर नीयत सही है तो ऊपर वाला कभी भी किसी के साथ अन्याय नही करता है। ईश्वर में आस्था रखते हैं तो ईश्वर के घर अंधेर नही है देर भले हो सकती है। शिव गणेश महाराज ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए यह भी कहा कि यह विद्यालय व मंदिर अपना एक परिवार है। मैं अपने जीते जी जब तक रहूंगा कहीं से किसी को ठेस नहीं पहुंचने दूंगा। मुझे गद्दी की भूख नही है। गुरु का आशीर्वाद चाहिए बाबा कोल्हूनाथ महाराज जी का आशीर्वाद रहा तो सब अच्छा से चलेगा। मैं तो एक सेवक के रूप में काम कर रहा हूं।
रिपोर्ट-संतोष यादव