माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। ईरान के सुप्रीम लीडर खामनेई की मौत के ग़म में शिया समुदाय के लोगों के घरों में ईद का त्यौहार नहीं मनाया गया। माहुल के जामा मस्जिद पर लोगांे ने हाथ पर काली पट्टी बांध कर नमाज और कुतबा पढ़ा।
इसी क्रम में निजामाबाद में शनिवार को सुबह आठ बजे शिया समुदाय के लोगों ने ईदगाह में नमाज पढ़ते समय अपने हाथों में काली पट्टी बांधकर नमाज अदा किया। उन लोगों का कहना था कि इराक के हम लोगों के धर्म गुरु की इजरायल द्वारा हत्या कर दिया गया था। जिनका जनाजा अभी भी रखा हुआ है। अभी तक दफन नहीं किया गया है। इसी बात को लेकर हमारे समुदाय के लोग ईदगाहों में काली पट्टी बांध कर नमाज अदा किया है। इस अवसर पर मौलाना मुजाहिद हुसैन, मौलाना जीशान अली आज़मी, भाजपा नेता सेराज आज़मी, अर्शी, गौहर अली, फारूक, रिजवान, मिनहाज आजम, मुदस्सिर, खालिद शेख आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट-श्यामसिंह