संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। क्षेत्र के खानपुर स्थित जय गुरुदेव आश्रम में तीन दिवसीय सत्संग कार्यक्रम के तीसरे दिन सोमवार को मथुरा के उत्तराधिकारी पंकज जी महाराज के खानपुर पहुंचने पर राष्ट्रीय उपदेशक सतीश चंद्र महाराज के नेतृत्व में जयगुरुदेव कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर पंकज जी महाराज का स्वागत किया।
पंकज जी महराज ने कहा कि संत महात्मा का संदेश सारी कायनात के लिए होता है। इस धरातल पर कोई काम बनाने या मजहब चलाने के लिए जन्म नहीं लेता है। संत महात्मा रूहानियत को समझाने के लिए आते हैं। आज के रहन-सहन के तौर तरीके रीत रिवाज मजहब सब अलग-अलग नजर आ रहे हैं लेकिन उसके अंतर की रूहानियत एक ही है संत महात्माओं के चले जाने के बाद लोग उनकी शिक्षाओं को अपने स्वार्थ की पूर्ति के लिए मजहब और कौन मुल्क की शक्ल देख कर रूहानियत को बंद कर देते हैं। हर व्यक्ति को शांति और सुकून चाहिए जो केवल संत महात्माओं के सत्संग में मिलते हैं। उन्होंने कहा कि बाबा जयगुरुदेव महाराज का लक्ष्य एक अच्छे समाज का निर्माण करना था। मथुरा के राष्ट्रीय उपदेशक सतीश चंद्र महाराज ने कहा कि हमें बाबाजी के सपने को साकार करना है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामचरण यादव, डॉ.जेपी यादव, राम भुवन मौर्या, गिरीश चंद यादव, दिनेश यादव, राजाराम यादव, मिलन यादव, सुखई यादव आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-राहुल यादव