रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक वर्किंग माडल प्रदर्शनी मंे क्षेत्र के अल्लीपुर निवासी शिक्षिका शालिनी की सफलता पर क्षेत्रवासी गदगद हैं।तीन दिवसीय राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी अयोध्या में हुई। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद नई दिल्ली के दिशा-निर्देशन में राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ के संरक्षत्व में राज्य विज्ञान शिक्षण संस्थान उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा आयोजित 52वीं राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में प्रयागराज मंडल के बाल वैज्ञानिकों ने प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
जिसमें कौशांबी जनपद के चायल ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय सिंहपुर के बाल वैज्ञानिक उदय प्रताप सिंह ने शिक्षिका शालिनी के नेतृत्व में प्राकृतिक खेती पर आधारित वर्किंग मॉडल प्रस्तुत कर जूनियर वर्ग वर्किंग मॉडल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। निर्णायकांे और अधिकारियों द्वारा इस मॉडल को खूब सराहा गया और इनका चयन राष्ट्रीय स्तर की बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी के लिए किया गया। शालिनी की शिक्षक टीम द्वारा सफलता पर गृह गांव अल्लीपुर में लोगांे ने बधाई दी। शालिनी इस उपलब्धि पर भाजपा जिला महामंत्री डा. शैलेंद्रनाथ यादव ने कहा जनपद की बहुएं भी नाम रोशन कर रही हैं।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा