अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा संगठन विस्तार के क्रम में बुधवार को गोविंदपुर अतरौलिया निवासी शैलेश प्रताप सिंह पिंकू को आजमगढ़ मंडल का अध्यक्ष बनाया गया। संगठन विस्तार अभियान के तहत अतरौलिया में बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष पूर्वांचल प्रांत उग्रसेन सिंह की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई, जिसमें यह निर्णय लिया गया। शैलेश प्रताप सिंह की पारिवारिक पृष्ठभूमि राजनैतिक रही है, उनके पिता स्व. लालजी सिंह लगातार 8 वर्षों तक अतरौलिया के ब्लॉक प्रमुख रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन अखिलेश सिंह तथा अध्यक्षता आशीष सिंह ने किया। कार्यक्रम में सभी को माला पहनाकर तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अश्वनी कुमार सिंह ने कहा कियह संगठन 1897 से स्थापित है जो भारत में सामाजिक कार्यों में लगा रहता है। शैलेश प्रताप सिंह ने कहा कि हम अपने छत्रिय समाज को हमेशा आगे ले जाने का काम करेंगे। मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष पूर्वांचल प्रांत उग्रसेन सिंह, प्रदेश सदस्यता प्रभारी अश्वनी कुमार सिंह उर्फ लालू सिंह, प्रदेश अध्यक्ष खेलकूद प्रकोष्ठ रंजीत शाही, गोरखपुर मंडल अध्यक्ष आरपी सिंह, वरिष्ठ महामंत्री राजकुमार सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी संजय कुमार सिंह, आजमगढ़ जिलाध्यक्ष अजय सिंह, पूर्व प्रधान आशीष सिंह, भूपेंद्र प्रताप सिंह, अखिलेश सिंह, योगेन्द्र सिंह, घनश्याम सिंह, राम नगीना सिंह, संदीप सिंह, राजेश सिंह, आशीष सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-आशीष निषाद