सात एसडीएम हुए इधर से उधर

शेयर करे

पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार द्वितीय ने सात उप जिलाधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपते हुए उनके कार्य क्षेत्र में फेर बदल किया है। इसके अंतर्गत एसडीएम सदर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एसके धनवंता को निजामाबाद का एसडीएम बनाया गया है। निजामाबाद के एसडीएम रहे नरेंद्र कुमार गंगवार को सदर तहसील के एसडीएम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं भूपाल सिंह उपजिलाधिकारी न्यायिक सदर को उप जिला मजिस्ट्रेट लालगंज की जिम्मेदारी मिली है। उप जिलाधिकारी लालगंज अभय राज पांडे को उप जिलाधिकारी न्यायिक सदर बनाया गया है। उप जिलाधिकारी बूढ़नपुर न्यायिक दिव्या सिकरवार को उप जिलाधिकारी निजामाबाद न्यायिक बनाया गया है। प्रियंका सिंह को अतिरिक्त मजिस्ट्रेट द्वितीय बनाया गया है और नूपुर सिंह को उप जिलाधिकारी न्यायिक लालगंज बनाया गया है।
रिपोर्ट-बबलू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *