आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जनपद की 7 प्रमुख सड़कों को क्रिटिकल कॉरिडोर (खतरनाक मार्ग) के रूप में चिह्नित किया गया है जहाँ मृत्यदर न्यूनतम किया जाना है । इनमें आज़मगढ़-दोहरीघाट, आज़मगढ़-वाराणसी एवं आज़मगढ़-जौनपुर आदि राजमार्ग तथा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे सम्मिलित हैं।
इन मार्गों पर प्रभावी निगरानी व दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु इन मार्गों पर पड़ने वाले कुल 15 थानों में 24 क्रिटिकल कॉरिडोर टीमों का गठन किया गया है। प्रत्येक टीम में 1 उपनिरीक्षक एवं 4 मुख्य आरक्षी सम्मिलित हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी द्वारा उक्त विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस लाइन सभागार कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में जनपद के 24 उपनिरीक्षक (क्रिटिकल कॉरिडोर टीम प्रभारी) एवं 24 मुख्य आरक्षी को सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और क्रिटिकल कॉरिडोर में किए जाने वाले प्रवर्तन से संबंधित विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
रिपोर्ट-सुबास लाल