आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुलिस अधीक्षक ने प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने वाले 7 अभियुक्तों को शिक्षा, नकल माफिया के रूप में चिन्हित किया है।
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि अभियुक्त वेद प्रकाश यादव पुत्र स्व.बलिराम यादव निवासी भदुली थाना सिधारी़, मार्डन इण्टर कालेज भदुली का मैनेजर है। अपने सदस्य के साथ मिलकर आर्थिक लाभ हेतु योजना बनाकर पेपर लीक कराता है। अभियुक्त सूर्य प्रकाश यादव पुत्र हरिश्चन्द्र यादव निवासी आजमपुर थाना कंधरापुर, हरिशचन्द्र इण्टर कालेज भदुली का मैनेजर है। अभियुक्त धर्मेन्द्र कुमार राय उर्फ बब्लू राय पुत्र रामचेत राय निवासी देवड़ा दामोदरपुर थाना कंधरापुऱ, डीआईओएस कार्यालय में लिपिक पद पर नियुक्त है। यह कालेजों के मैनेजरों से सेटिंग करके आर्थिक लाभ के लिए अपने पद का दुरूपयोग करते हुए प्रश्न पत्र पहले ही निकाल कर उत्तर कुंजी तैयार करके अपने भांजे प्रशान्त राय के साथ मिलकर विद्यालय के प्रबन्धक व अभ्यर्थियों को आसानी से उपलब्ध करा देता है। अभियुक्त इसरार अहमद पुत्र रहमतुल्लाह निवासी सम्मोपुर आईमा थाना रानी की सराय, शेख रहमत इण्टर कालेज थाना रानी की सराय का मैनेजर है। अभियुक्त सिकन्दर यादव पुत्र मूलचन्द यादव निवासी सेमरहा थाना रानी की सराय, महात्मा गांधी इण्टर कालेज सेठवल, थाना रानी की सराय का मैनेजर है। अभियुक्त सहर्ष राय उर्फ गोल्डी राय पुत्र सुनील राय निवासी कुकुड़ीपुर थाना मुबारकपुर, क्रास वेली इण्टर कालेज थाना मुबारकपुर का मैनेजर है। अभियुक्त धीरज राय पुत्र रामनयन राय निवासी हरैया थाना जीयनपुर, विप्लव विक्रम राय महिला महाविद्यालय हरैया थाना जीयनपुर का मैनेजर है। उपरोक्त सभी अभियुक्त आर्थिक लाभ हेतु योजना बनाकर पेपर लीक कराते हैं।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव