सात दिवसीय राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

शेयर करे

बूढ़नपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के बाबा प्रथम बहिरादेव में सात दिवसीय राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ स्वर्गीय चंद्रेश सिंह स्मृति में उनकी दूसरी पुण्यतिथि के अवसर पर किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश के कोने-कोने से बेहतर खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
उद्घाटन मैच बेसिक शिक्षा विभाग की टीम आजमगढ़ और हर्ष 11 के बीच खेला गया जिसमें निर्धारित सात ओवरों में हर्ष 11 की टीम ने बेसिक शिक्षा विभाग आजमगढ़ को तीन रनों से पराजित किया। इस प्रकार हर्ष 11 की टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली। दूसरा क्रिकेट मैच शाहपुर एवं गनपतपुर के बीच खेला गया जिसमें गनपतपुर की टीम ने 49 रनों से शाहपुर की टीम को पराजित किया। इस प्रकार गनपतपुर की टीम ने भी सेमी फाइनल में अपनी जगह बना ली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में धर्मेंद्र सिंह प्रधान सदस्य विधान परिषद ने सर्वप्रथम फीता काटकर क्रिकेट मैच का उद्घाटन किया उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस पहल इसके माध्यम से क्षेत्र के खिलाड़ियों को एक अवसर मिलेगा जिससे वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकेंगे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष विनोद राजभर ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल से खिलाड़ियों में प्रतिस्पर्धा का विकास होता है। कार्यक्रम के आयोजन एडी बेसिक डॉक्टर कौस्तुभ सिंह ने कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और अपने पिता की स्मृति में इस क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया। बूढनपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि गुडलक सिंह ने बताया कि यह प्रदेश स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता है जिसमें कुल 36 टीमें हिस्सा ले रही है। उन्होंने बताया कि विजेता टीम को दो लाख रुपया वहीं उपविजेता टीम को एक लाख रुपया नगर दिया जाएगा इस मौके पर गन्ना समिति के चेयरमैन अध्यक्ष प्रतिनिधि जंग बहादुर सिंह कन्हैया सिंहअखंड प्रताप सिंह अमित सिंह महेश सिंह वीरभद्र प्रताप सिंह देवेंद्र सिंह जगदंबा प्रसाद सिंह चंद्रजीत तिवारी नीरज तिवारी मंसाराम बालमुकुंद सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-अरविंद सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *