सात दिवसीय बेसिक कोर्स कैंप सम्पन्न

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। श्री शंकर जी इण्टर कॉलेज कटवा गहजी में सात दिवसीय बेसिक कोर्स कैम्प का समापन रविवार को हुआ। जिला विद्यालय निरीक्षक ने ग्रांड कैम्प फायर में उपस्थित होकर सबका उत्साहवर्धन किया। भारत स्काउट और गाइड जनपद के जिला सचिव और प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार सिंह ने सबका स्वागत किया। इस अवसर पर प्रबंधक डॉ.अशोक कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष प्रधानाचार्य राम चन्द्र यादव, लीडर ऑफ कोर्स दिनेश कुमार सिंह, डिस्ट्रिक्ट ट्रेनर कमिश्नर प्रमोद कुमार दुबे, डिस्ट्रिक्ट ऑर्गनाइजेशन कमिशन अवधेश यादव, सोनी यादव गाइड कैप्टन सुनीता सिंह, सुनीता देवी सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त नौशाद अली सिद्दीकी आदि उपस्थित रहे। अंत में प्रशिक्षु का विशेष मनमोहक कार्यक्रम की लोगों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। उक्त कार्यक्रम में प्रशिक्षु सतेंद्र सिंह, अमित कुमार, ममता सिंह, निधि सिंह, अखंड प्रताप सिंह, जफर अली, मिठाई लाल, रंजना सिंह, पूनम यादव, अनिता मिश्रा आदि प्रशिक्षु उपस्थित थे। अंत में प्रबंधक अशोक सिंह ने प्रशिक्षु को पुरस्कृत भी किया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *