फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय नगर पंचायत स्थित नागा बाबा सरोवर पोखरे के उत्तर तट के किनारे एक 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय थाने को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। परंतु शव की पहचान नहीं हो सकी। सब इंस्पेक्टर दिनेश त्रिपाठी ने शव को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। एसआई दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि शरीर पर कहीं चोट का निशान नहीं मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारण स्पष्ट हो सकेंगे। मृत युवक का रंग सांवला, उम्र करीब 35 वर्ष है तथा शर्ट और लोवर पहने हुए है।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय