फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अम्बारी चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत पलिया कुँवर नदी के किनारे श्मशान घाट के बगल में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को स्थानीय स्तर पर पहचान कराने की कोशिश की। लेकिन पहचान न होने की दशा में शव कब्जे में लेकर पंचनाम बना कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। महिला की उम्र 30 वर्ष हुलिया रंग सांवला, पीले रंग का पेटीकोट खाकी रंग का मोजा पहने थी। इस संबंध में थाना प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि शव का सर नही है। शरीर के अन्य अंग को जंगली जानवरों ने नोच कर निगल लिया है। पहचान कराने का प्रयास किया गया। पोस्टर छपवाकर सार्वजनिक स्थल पर चस्पा कराया जा रहा है ताकि पहचान की जा सके।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय