आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह की अध्यक्षता में वीर बालक दिवस के अवसर पर 27 दिसम्बर को मिशन अस्पताल के सभागार में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता मौजूद रहे
इस अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता ने कहा कि वीर बाल दिवस भारत में हर वर्ष 26 दिसंबर को मनाया जाता है। यह दिन सिखों के दसवेंगुर गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे -साहिबजादा जोरावर सिंह 8 वर्ष और साहिबजादा फतेह सिंह 5 वर्ष-के अद्वितीय बलिदान की स्मृति में मनाया जाता है। मुगल शासक औरंगज़ेब के समय में गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों को मुगलों द्वारा पकड़ कर मुस्लिम धर्म स्वीकार करने के लिए कहा गया। बहुत कम उम्र होने के बावजूद उन्होंने अपने धर्म को छोड़कर मुस्लिम धर्म स्वीकार करने से इनकार कर दिया। मुगलों ने उन्हें अमानवीय यातनाएं दी और अंततः जीवित दीवार में चुनवा दिया। उनका यह बलिदान इतिहास में अद्वितीय है। साहिबजादों की वीरता यह सिद्ध करती है कि उम्र साहस की माप नहीं होती मात्र 8 वर्ष और पांच वर्ष की उम्र में गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों ने जिस साहस और वीरता का परिचय दिया वैसा उदाहरण पूरे विश्व में दूसरा नहीं मिलता। उनका बलिदान सदैव हमें सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता रहेगा। इस अवसर पर श्याम नारायण सिंह, डा अशोक सिंह, प्रेम नारायण पांडे, हरिंदर सिंह, अशोक सोनकर, अखिलेश मिश्रा गुड्डू, राजू सरदार, परमजीत सरदार, विनय प्रकाश गुप्ता विभाग शेखर सिंह आदि लोग उपस्थित थे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार