बिलरियागंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय विकासखण्ड के झारखंडेय महादेव मंदिर झारखंड के प्रांगण में रविवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा के जिला पंचायत सदस्य रामपाल सिंह ने अपनी बातें रखी और भाजपा की बूथ सशक्तिकरण के लिए कार्यकर्ताओं को जागरूक किया। अध्यक्षता शैलेंद्र तिवारी व संचालन दीपक मिश्र ने किया । इस अवसर पर जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा श्रीकांत मौर्य, रामसागर सिंह, रविंद्र सिंह, संजीव मिश्र ,नमित पांडे, लालजी सिंह, दयाशंकर यादव ,चंद्रपाल सिंह, विमल दुबे आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-तारकेश्वर मिश्र