आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। प्रखर राष्ट्रवादी चिन्तक और विविध राष्ट्रीय पुरस्कारों से विभूषित वरिष्ठ साहित्यकार स्व. डॉ.कन्हैया सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर एक मार्च रविवार को हरिऔध कला केंद्र पर उनकी पुण्य स्मृतियों को नमन किया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी देते हुए उनके पौत्र इलाहाबाद विश्वविद्यालय में हिंदी विभाग के सहायक आचार्य डॉ.विनम्रसेन सिंह ने बताया कि सुबह के सत्र में संगोष्ठी के रूप में बाबा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके विचारों की उपादेयता पर विमर्श किया जाएगा। मंत्रीगण, एके शर्मा, दारा सिंह चौहान, अनिल राजभर, दानिश आज़ाद, प्रदेश महामंत्री भाजपा संजय राय की उपस्थिति रहेगी।
वहीं शाम के सत्र में, राष्ट्रीय स्तर के कवि सम्मेलन द्वारा डॉ.कन्हैया सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित किया जाएगा। कवि सम्मेलन में, अमन अक्षर, अभय निर्भीक, मनु वैशाली, अभिसार गीता, संक्षेप अक्षत आदि कवियों की कविताओं के प्रवाह में डॉ.सिंह की स्मृतियों को संजोने का प्रयास होगा।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार