भाजपा के सच्चे सिपाही कुशल संगठनकर्ता और मार्गदर्शक थे स्व.राजेंद्र मिश्र

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू के पिता स्व.राजेन्द्र मिश्र की 18वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनके सुपुत्र अखिलेश मिश्रा गुड्डू ने सेवा के विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस अवसर पर मण्डलीय चिकित्सालय आजमगढ़ और महिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किया गया। श्री मिश्रा के मुन्डा स्थित आवास पर रक्तदान शिविर लगाया गया जहां कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने रक्तदान किया। वनवासी कल्याण आश्रम में बच्चों की जरूरत का सामना अन्न कपड़ा आदि दिया गया।
अपने पूज्य पिता स्व.राजेन्द्र मिश्र की पुण्यतिथि के अवसर पर गुड्डू ने कहा कि मेरे पिताजी भारतीय जनता पार्टी के सिपाही थे। जनसेवा के माध्यम से वह लोगों की मदद किया करते थे। लेकिन आतताईयों ने उनकी निर्मम हत्या कर दी। उनकी पुण्यतिथि पर प्रति वर्ष की भांति ही जन सेवा के विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी परिवार ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित किया। उनकी प्रेरणा और आशीर्वाद से मैं सदैव जन सेवा का कार्य करता रहूंगा।
जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह ने कहा कि पूर्व जिला महामंत्री स्व.राजेन्द्र मिश्र ने मुझे उंगली पकड़कर राजनीति सिखाया था। वह सबकी मदद किया करते थे। भाजपा के सच्चे सिपाही कुशल संगठनकर्ता और मार्गदर्शक थे। हम सभी को उनकी कमी सदैव खलती है। उनके सुपुत्र अखिलेश मिश्रा गुड्डू उनके ही कार्यों को आगे बढ़ाते हुए जन सेवा का कार्य कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष लालगंज ऋषिकांत राय ने कहा कि स्व. मिश्र जी हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक थे। उन्होंने भाजपा को मजबूत करने का कार्य किया। आज वह हमारे बीच में नहीं है लेकिन उनका आशीर्वाद हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ है।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *