लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मंगलवार को राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवगांव में मार्शल आर्ट ट्रेनिंग के अन्तर्गत ‘रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण’ कार्यक्रम का थाना कोतवाली देवगांव के उपनिरीक्षक गौरव सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन किया। उपनिरीक्षक ने कहा कि आज बालिकाओं को आत्मरक्षा हेतु मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण अति आवश्यक हो गया है, क्योंकि इससे आत्मरक्षा के साथ बालिकाओं के अंदर आत्मबल का विकास होगा। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वन्दना एवं स्वागत गीत से किया गया। छात्रा शाबिया, शोएबा एवं आएशा द्वारा गीत प्रस्तुत किया गया। कक्षा 10 की छात्रा अरहमा, काजल, शोएबा व आएशा द्वारा प्रस्तुत प्रेरणा गीत ने उपस्थित जनों का मन मोह लिया। तत्पश्चात मार्शल आर्ट ट्रेनर अवतार द्वारा मार्शल आर्ट्स का प्रशिक्षण देकर छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षित किया गया। उन्होंने बताया कि इससे हम स्वयं की सुरक्षा आसानी पूर्वक कर सकते हैं। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका पूनम कन्नौजिया, सहायक अध्यापिका रीता, किरन, दीपिका, संध्या, कनिष्ठ लिपिक कमलेश, अभिषेक चौरसिया, महेन्द्र चौरसिया, थाना देवगांव की महिला कांस्टेबल प्रतिभा यादव, कांस्टेबल मंगलदीप एवं अन्य अभिभावक उपस्थित रहे। समापन के उपरांत प्रधानाध्यापिका ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद