आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। डीएवी महाविद्यालय में बुधवार को जिला प्रशासन द्वारा गठित सेल के माध्यम से, यातायात पुलिस और फायर डिपार्टमेंट की टीम ने प्राचार्य प्रो. प्रेम चन्द्र यादव की अध्यक्षता में मिशन शक्ति सड़क सुरक्षा जागरूकता साइबर क्राइम और आग दुर्घटनाओं से बचाव का एनसीसी, एनएसएस, रोवर्स, रेन्जर्स और अन्य छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के मध्य पीपीटी और डेमोंस्ट्रेशन के साथ प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
साइबर सेल रानी की सराय से आरक्षी विजय कुमार यादव ने साइबर क्राइम से बचने के उपायों पर प्रकाश डालते हुए सभी ई-स्कैन बॉट रिमूवल एप डाउनलोड करने की सलाह दी जो मोबाईल में संदिग्ध एपीके फाइल्स को रिमूव कर फोन को सेफ बनाता है।
यातायात उपनिरीक्षक जयशंकर सिंह ने सड़क सुरक्षा जागरूकता के आवश्यक उपायों पर बातचीत की और महिला आरक्षियों ने मिशन शक्ति के माध्यम से नारी सशक्तिकरण योजनाओं पर छात्र छात्राओं को जागरूक किया।
आरक्षी नीरज कुमार दुबे ने मैदान में गैस सिलिंडर और फायर एक्सटिंग्विशर द्वारा डेमो देते हुए आग लगने पर होने वाली दुर्घटनाओं से बचने के तरीकों और आग बुझाने के उपायों का प्रशिक्षण दिया।
इस अवसर पर प्रो.सौम्य सेनगुप्ता, प्रो.राकेश यादव, प्रो.अरुण सिंह, डॉ.पंकज सिंह, डॉ.अवनीश राय, डॉ.राजेश कुमार, डॉ.अजय सोनकर, डॉ. अमित सिंह, डॉ.संजय गोंड़, डॉ.दुर्गेश सिंह, डॉ.कृष्णानंद पांडेय, सुधांशु श्रीवास्तव, डॉ.शैलेन्द्र भारती, डॉ.संतोष सिंह, डॉ.गौरव कुमार, शिशिर श्रीवास्तव सहित छात्र छात्राएं मौजूद थे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार