अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाने की पुलिस ने एक मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त के घर धारा 82 की कार्यवाही करते हुए उसके घर पर नोटिस चस्पा की।
अतरौलिया थाने के उपनिरीक्षक उमेश चंद यादव तथा कांस्टेबल उमेश सिंह द्वारा सोमवार को एक मुकदमें में वांछित अभियुक्त पीयूष सिंह पुत्र राम समुझ सिंह निवासी शालीमार गार्डन एक्सटेंशन, थाना साहिबाबाद जनपद गाजियाबाद के घर न्यायालय के आदेश पर धारा 82 सीआरपीसी के आदेश की प्रति चस्पा की। शालीमार गार्डन में सार्वजनिक स्थान पर चस्पा व मुनादी कराकर प्रचार प्रसार किया। अभियुक्त के घर पुलिस द्वारा बार-बार दबिश देने व न्यायालय द्वारा जारी किए गए एनबीडब्ल्यू के उपरांत भी न्यायालय में हाजिर नहीं हुआ, तत्पश्चात अतरौलिया पुलिस द्वारा 82 की कार्रवाई की गई।
रिपोर्ट-आशीष निषाद