संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। विकासखण्ड मिर्जापुर ब्लाक परिसर में मंगलवार को दूसरे दिन पंचायत सचिवों ने बायोमेट्रिक उपस्थित को लेकर हाथ में काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्यालय पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
सरायमीर के मिर्जापुर ब्लाक परिसर में ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के मानस राय के नेतृत्व में सचिवों ने दूसरे दिन हाथ में काली पट्टी बांध कर पंचायत भवन पर आनलाइन उपस्थित का शासन के फरमान का विरोध किया।
मानस राय ने कहा कि हम सभी कर्मचारियों के पास लगभग चार से सात गांव की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। हम लोगो को कहीं न कहीं बाध्य किया जा रहा है। जब चाहते हैं किसी न किसी दूसरे कार्य करने के लिए लगा दिया जाता है। साइकिल से चलने के लिए दो सौ रूपये का भत्ता दिया जा रहा है जबकि ग्रामीणों के कार्य से लेकर तहसील तक के कार्य किये जा रहे है। ऐसे में सही समय पर उपस्थित होकर आनलाइन उपस्थित नहीं हो पाएंगे। इस आदेश को वापस लिया जाए नही तो पांच दिसंबर को हम लोग मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन और सांकेतिक सत्याग्रह एवं पंचायत सचिवों पर थोपे गए अन्य विभागों के कार्याे का विरोध किया जाएगा।
प्रदर्शन करने वालों में विनीत सिंह, विनोद यादव, आंनद राय, शैलेन्द्र मौर्या, अजय यादव, सुनील यादव, परविंद मौर्य, संजय यादव आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-राहुल यादव