प्रधानाध्यापक गोली कांड का दूसरा अभियुक्त गिरफ्तार

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। थाना जीयनपुर क्षेत्र में प्रधानाध्यापक की गोली मारकर हुयी हत्या में नामजद दूसरा अभियुक्त बृजेश यादव उर्फ बिस्सू को पुलिस ने गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। पूर्व में पुलिस ने अभियुक्त मेवालाल को गिरफ्तार किया था।
बीते एक दिसम्बर को पुलिस को सूचना मिली कि थाना जीयनपुर के बाईपास के पास से जा रहे प्रधानाध्यापक संजय यादव को बदमाशों ने गोली मार दी है। ईलाज के दौरान प्रधानाध्यापक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से बात करके उन्हें मामले में कड़ी कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिलाया था। शैलेश यादव पुत्र राजबली यादव निवासी गोडइतपट्टी थाना जीयनपुर की लिखित तहरीर पर मेवालाल यादव पुत्र स्व.देवनरायण यादव, विरेन्द्र यादव उर्फ डबलू यादव पुत्र मेवालाल यादव व बृजेश यादव उर्फ बिस्सू पुत्र मेवालाल यादव निवासी कसड़ा आईमा थाना जीयनपुर के विरूद्ध मुकदमा़ पंजीकृत किया गया। पुलिस ने दो दिसम्बर को अभियुक्त मेवालाल यादव को गिरफ्तार किया था। रविवार मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित दूसरे अभियुक्त बृजेश यादव उर्फ बिस्सू पुत्र मेवालाल यादव निवासी कसड़ा आईमा थाना जीयनपुर को मुबारकपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *