एसडीएम ने लिया नगर में सफाई का जायजा

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। नगर पंचायत फूलपुर के निभिन्न मुहल्लों में सड़क नाली की साफ सफाई का निरीक्षण नगर प्रशासक एसडीएम फूलपुर नरेंद्र कुमार गंगवार ने किया।
एसडीएम के आदेश का असर इस प्रकार हुआ कि कूड़ा वाहन कूड़ा क्षेत्र वासियों के आवागमन से पूर्व उठा ले रहे हैं। रविवार को एसडीएम नरेन्द्र कुमार गंगवार नगर पंचायत के मिर्चा मंडी रोड स्थित न्यू कैम्ब्रिज स्कूल गल्ला मंडी नाउ गली चूना चौक शंकर जी तिराहा पुरानी टाकीज मुड़ियार रोड रोडवेज आदि का निरीक्षण किया। नगर में मुख्य सड़क का कूड़ा उठा मिला, सफाईं कर्मी झाड़ू लगाते व नालियां साफ करते मिले। उन्होंने बताया कि मेरा उद्देश्य है कि नगर स्वच्छ रहे। इस कार्य में सभी नगरवासी भी सहयोग करें। कूड़ा कूड़ेदान में ही डालें जिससे कूड़ा उठाने में सफाई कर्मियों को दिक्कत न हो। स्वच्छता ही मनुष्य के जीवन के लिए सबसे उपयोगी है। इस अवसर पर राजेश पांडय, झिनकू, सुनील कुमार, मन्ना सोनकर आदि सफाई कर्मी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *