एसडीएम सगड़ी ने किया धान क्रय केंद्र का निरीक्षण

शेयर करे

महराजगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। धान क्रय केंद्रों पर किसानों की सुविधाओं के मद्देनजर सरकारी व्यवस्थाओं की तैयारियां तेज हो गई हैं। धान के रखरखाव और तौल संबंधी जानकारी के साथ-साथ अन्य सुविधाओं के निरीक्षण के लिए सरकारी आला अधिकारियों का आना जाना भी देखा जा रहा है। इसी क्रम में उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रत्न सिंह ने भी राजकीय खाद्य गोदाम विपणन केंद्र महाराजगंज का निरीक्षण किया।
एसडीएम ने गोदाम का निरीक्षण कर धान क्रय का जायजा लिया और धान तौल संबंधी जानकारी भी ली। उन्होंने विपणन केंद्र पर उपस्थित कर्मचारियों से तौल के लिए बोरियों की व्यवस्था के बारे में जाना और धान के अंदर नवी को जांचने वाली मशीन की कार्यप्रणाली को भी समझा। एसडीएम ने अब तक हुई तौल की जानकारी ली और किसानों के नंबर प्रणाली रजिस्टर का निरीक्षण भी किया। एसडीएम ने कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि किसानों के धान तौल में कोई दिक्कत या परेशानी नहीं आनी चाहिए। यदि कोई ऐसी परिस्थिति उत्पन्न होती है तो तत्काल आवश्यक कार्यवाही करते हुए सूचना संप्रेषित किया जाए ताकि किसान सरकारी योजनाओं का लाभ समय से व सही ढंग से उठा सकें।
रिपोर्ट-राजनरायन मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *