आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन जिला इकाई आजमगढ़ द्वारा मार्टीनगंज एसडीएम रामानुज शुक्ला को उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रमुख राष्ट्रीय एसोसिएशन के महासचिव संजय पांडेय और जिलाध्यक्ष उत्तर प्रदेश प्रभारी विवेकानंद पांडेय, व सर्फराज पठान जिला उपाध्यक्ष द्वारा मोमेंटो, बुके एवं एसोसिएशन के वार्षिक पत्रिका आइडियल इंडिया भेंट कर सम्मानित किया गया।
संगठन के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार पांडेय ने कहा कि आज के परिवेश में गरीबों, मजलूमों, शोषितों की समस्याओं का त्वरित गति से उपजिलाधिकारी द्वारा निराकरण किया जाता है, तथा उनको न्याय दिया जाता है वह बहुत ही सराहनीय है। उत्तर प्रदेश प्रभारी विवेकानंद पांडेय ने कहा कि एसडीएम मार्टीनगंज रामानुज शुक्ला द्वारा जनता की समस्याओं को सुनना तथा समयबद्ध तरीके से उसका निस्तारण करना अपने आप में काबिले तारीफ है। अपने सम्मान से अभिभूत श्री शुक्ल ने कहा कि एसोसिएशन ने जो सम्मान किया है, उसके प्रति मैं आभार व्यक्त करता हूं, भविष्य में एसोसिएशन को हमारी जहां जरूरत पड़ेगी हर संभव मदद करने का प्रयास किया जायेगा। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सर्फराज पठान, अरविंद प्रजापति, सरवन कन्नौजिया, विशाल कुमार, अंबरीश गुप्ता, विजय सरोज, अरविंद विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार