एसडीएम ने तिरंगा यात्रा निकाल किया जागरुक

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। फूलपुर नगर पंचायत में उपजिलाधिकारी ज्ञानचंद गुप्ता के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गयीं। इस दौरान ब्लाक परिसर और फूलपुर नगर पंचायत में तिरंगा झंडा का वितरण किया गया।
फूलपुर नगर में उपजिलाधिकारी ज्ञानचंद गुप्ता के नेतृत्व में नगर पंचायत के कर्मचारियों व ब्यापार मंडल अध्यक्ष अजय जायसवाल के साथ व्यापारी वर्ग के लोग द्वारा फूलपुर नगर पंचायत में तिरंगा यात्रा निकाली गयी। इस दौरान भारत माता के जयकारें से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इस दौरान लोगों को जागरुक किया गया। खण्ड विकास अधिकारी बाबूराम पाल के नेतृत्व में ब्लाक के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं रोजगार सेवकों के तिरंगा निकाली गयी। तिरंगा यात्रा बीडीओ फूलपुर बाबूराम पाल के नेतृत्व में ब्लाक परिसर से निकल कर तहसील में परिसर में होते हुए समुदाय स्वास्थ्य केंद्र तक गयी, समापन ब्लाक सभागार में किया गया। इस अवसर पर प्रमोद यादव, चंद प्रकाश दुबे, अखिलेश यादव, अभिमन्यु, अरविंद यादव, बृजेश यादव सहित कर्मचारी मौजूद थे।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *