समाधान दिवस पर एसडीएम ने सुनी पीड़ितो की समस्या

शेयर करे

महराजगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। उपजिलाधिकारी सगड़ी ने समाधान दिवस पर थाना महराजगंज में कुल 23 मामलों में की सुनवाई की। पुलिस और राजस्व टीम का गठन कर विवाद जल्द से जल्द सुलझाने का निर्देश दिया।
कोतवाली महराजगंज परिसर में समाधान दिवस के दिन उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रत्न सिंह ने जनसुनवाई करते हुए फरियादियों की फरियाद सुनी और निस्तारण विधिक पत्रावली के अवलोकन के उपरांत करते रहे। समाधान दिवस के अवसर पर कुल 23 प्रार्थना पत्रों पर सुनवाई की गयी और जहां सुनवाई के दौरान ही दो मामलों में पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीम का गठन कर मामले को जल्द से जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए तो वहीं अन्य मामलों में जनसुनवाई कर रहे थाना प्रभारी कमलकांत वर्मा से पुलिस द्वारा मौका मोआईना कर रिपोर्ट देने की बात कही गयी। एसडीएम ने जनसुनवाई करते हुए राजस्व कर्मचारियों को पुलिस प्रशासन की मदद से विवादों को जल्द से जल्द निष्पक्ष व न्यायोचित निस्तारण कर थाने क्षेत्र को विवाद से मुक्त करने और नये विवादों का विधिक निस्तारण करने का निर्देश दिया।
रिपोर्ट-राजनरायन मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *