महराजगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय ब्लाक परिसर में गुरुवार को एसडीएम न्यायिक सगड़ी संतरंजन की अध्यक्षता में एसआईआर को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में संबंधित विभागों के प्रधान, सचिव, राजस्व कर्मी सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान एसडीएम न्यायिक ने सभी जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देशित किया कि एसआईआर से जुड़े सभी प्रपत्रों को निर्धारित प्रारूप में पूर्ण करके समय से जमा कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इसके लिए 4 दिसंबर अंतिम तिथि तय की गई है। ऐसे में प्रत्येक ग्राम पंचायत यह सुनिश्चित करे कि सभी लाभार्थियों के फार्म समय पर भरें और सत्यापन के बाद जमा हो जायं। एसडीएम ने अधिकारियों को फील्ड में सक्रियता बढ़ाने, लाभार्थियों को सही जानकारी देने और डेटा की शुद्धता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। बैठक में उपस्थित प्रधानों और सचिवों ने भी सर्वे से जुड़ी अपनी समस्याएं और सुझाव रखे, जिनके समाधान के लिए एसडीएम ने तत्काल दिशा-निर्देश दिया।
रिपोर्ट- राजनरायन मिश्रा