अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। विधानसभा अतरौलिया मंे भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सघन पुनरीक्षण अभियान के आदेश पर घर-घर बीएलओ द्वारा गणना पत्र बांटने तथा निर्वाचन से संबंधित विभिन्न तैयारी का जायजा लेने के लिए सोमवार को एसडीएम न्यायिक बूढ़नपुर अभय राज पांडेय द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान मतदान केंद्रों पर मौजूद बीएलओ को आवश्यक निर्देश दिया।
343 अतरौलिया विधानसभा के बूथ संख्या एक रतुवापार से लेकर बूथ संख्या 66 के विभिन्न बूथ जैसे पचरी, पकरडीहा, चकचौबे, अतरौलिया, नंदना, मनियारपुर, बोधीपत्ती, मीरपुर, चनेता इत्यादि का निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बृहद मतदाता पुनरीक्षण एसआईआर का कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसके लिए प्रत्येक बूथ पर बीएलओ की तैनाती की जा चुकी है। बीएलओ द्वारा प्रत्येक घर जाकर मतदाता सूची में शामिल मतदाताओं को गणना फॉर्म उपलब्ध कराया जाएगा एवं इसमें आवश्यक जानकारी ली जाएगी। इसके अलावा आने वाले चुनाव में बूथों पर भी किसी प्रकार की कमी होने पर उसे अभी से पूरा कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह एक राष्ट्रीय कार्य है जिसके लिए प्रत्येक बीएलओ अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करें। इस दौरान सुपरवाइजर सुदर्शन मिश्रा सहित तहसील के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।
रिपोर्ट-आशीष निषाद