एसडीएम ने किया पोलिंग बूथों का निरीक्षण

शेयर करे

मेहनगर आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशन में निर्धारित विशेष तिथि को नया नाम जोड़ने के मद्देनजर उपजिलाधिकारी संत रंजन ने रविवार को मेहनगर, बसिला, खुटवा चक खुटवा, गौरा प्रथम व द्वितीय, करौती, गहुनी, जाफरपुर, कुशमुलिया आदि बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान बूथों पर बीएलओ उपस्थित रहे।
उन्होंने बीएलओ से कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष तिथि निर्धारित कर चार दिसम्बर को मतदान बूथों पर सायं चार बजे तक उपस्थित होकर जो भी आवेदक एक जनवरी 2023 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं, ऐसे आवेदकों के निर्वाचक नामावली के अनुसार प्रारूप भरकर मतदाता सूची में सम्मलित किया जाय। साथ ही पूर्व में भी जो प्रारूप 6,7,8, उपलब्ध हो गया हैं, तो प्रत्येक दशा में उक्त प्रारूप को कार्यालय में अविलंब प्रस्तुत करें। उक्त कार्यक्रम में शिकायत पाए जाने पर सम्बंधित के बिरुद्ध कार्यवाही की जायेगी।
रिपोर्ट-धीरज तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *